पुष्पा का स्वैग, ठुकराया तंबाकू कंपनी का 2 करोड़ का ऑफर, अल्लू अर्जुन ने कहा - जो चीज खुद नहीं खाता, उसे प्रमोट नहीं करूंगा

By: Pinki Tue, 19 Apr 2022 5:48:57

पुष्पा का स्वैग, ठुकराया तंबाकू कंपनी का 2 करोड़ का ऑफर, अल्लू अर्जुन ने कहा - जो चीज खुद नहीं खाता, उसे प्रमोट नहीं करूंगा

पुष्पा फिल्म से करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले एक्टर अल्लू अर्जुन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि अल्लू अर्जुन ने एक तंबाकू कंपनी के विज्ञापन के लिए 2 करोड़ का ऑफर ठुकरा दिया है। सूत्रों का कहना है कि एक्टर टीवी कमर्शियल को काफी जिम्मेदारी के साथ साइन करते हैं। वो किसी भी तरीके से अपने फैंस को मिसगाइड नहीं करना चाहते।

मिली जानकारी के अनुसार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने तंबाकू ब्रैंड के विज्ञापन को बिना दूसरी बार सोच विचार किए रिजेक्ट कर दिया था। अल्लू अर्जुन पर्सनली तंबाकू का सेवन नहीं करते हैं। इसलिए वे नहीं चाहते कि उनके फैंस उनसे इंस्पायर होकर तंबाकू का सेवन करने लगें। अल्लू अर्जुन लोगों के बीच अच्छी आदतों को एंडोर्स करते हैं। पेड़ पौधे लगाना, ईको फ्रेंडली प्रैक्टिस को प्रिफर करने वाले अल्लू के लिए तंबाकू का ऐड करना बहुत बड़ी बात थी। ये उनके उसूलों के खिलाफ भी था।

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के तंबाकू का ऐड ठुकराने की बात जबसे फैंस को पता चली है वो एक्टर के मुरीद हो गए हैं। लोग एक्टर की दिल खोल कर तारीफ कर रहे है। बात करें अल्लू अर्जुन की फिल्मों की तो उनकी पिछली रिलीज पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी। इस फिल्म ने हिंदी बेल्ट में कमाई के रिकॉर्ड तोड़े। फैंस को अब पुष्पा के सेकंड पार्ट का इंतजार है। पुष्पा के बाद साउथ सुपरस्टार की और भी फिल्में पाइपलाइन में हैं।

अजय देवगन, शाहरुख खान के बाद अक्षय कुमार एक पान मसाला के ऐड में शामिल हुए हैं, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अक्षय ने अपने कई इंटरव्यूज में कहा था कि गुटखा कंपनियां उन्हें करोड़ों के ऑफर देती हैं, लेकिन वे उन्हें स्वीकार नहीं करते।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए बॉलीवुड, टीवी और मनोरंजन से जुड़ी News in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com